
भोपाल। किरार समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन आज यानी रविवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में प्रारंभ हुआ। इस दौरान किरार समाज और सीएम शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में हजारों लोगों के आने को जानकार सीएम की पत्नी का शक्ति् प्रदर्शन बता रहे हैं।
दरअसल, शुभ मुहूर्त और विवाह सम्मेलन के चलते युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी चालू है। ताकि चट मंगनी और पट ब्याह हो सकें। इसलिए आज सुबह 10 बजे किरार समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल के भेल दशहरा मैदान में प्रारंभ होना था, लेकिन कुछ अतिथियों के देर से पहुंचने के चलते यह कार्यक्रम थोड़ा लेट शुरू हुआ। इस सम्मेलन में समाज के लड़के—लड़कियों का परिचय सम्मेलन भी होगा।
किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए साथ ही लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी इस सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थी।
किरार समाज के सामाजिक दल के नेता लगभग 2 महीने से देश में विभिन्न जगह पर घूम घूमकर इस समाज के लोगों को भोपाल आने के आमंत्रित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह को भी इसी साल कोटा में किरार का अध्यक्ष नियुक्त् किया। वे इस समाज की पहली महिला अध्यक्ष हैं।
लाखों लोग शामिल
बताया जा रहा है कि इस सम्मेलन में लगभग 1 लाख लोग शामिल हुए। जो देश के अलग अलग जगहों से आएं है। शिवराज सिंह चौहान के साथ अन्य वक्ता लोगों को संबोधित करेंगे।
समाज का सर कभी नहीं झुकने दूंगा
कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद, शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में शामिल सभी व्यक्यिों को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज और समाज से जुड़े लोगों का मान रखेंगे। समाज के लिए हर संभव कोशीश करेंगे।
साधना सिंह के प्रयासों के चलते हुआ संभव
साधना सिंह को दो महीने पहले ही किरार समाज का अध्यक्ष चुना गया था। उन्हीं की बदौलत है कि किरार समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन भोपाल में भी संपन्न हो पा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साधना सिंह ने कहा कि मेरा अध्यक्ष बनने का कोई इरादा नहीं था। पर, समाज के लोगों ने समाज को विखंडन से बचाने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है।
Published on:
22 Apr 2018 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
