इसके अलावा शिवराज सिंह ने दूसरा ट्वीट भी किया है जिसमें कहा गया है कि 'गुजरात और हिमाचल प्रदेश की रिकॉर्ड ब्रेकिंग जीत पर PM नरेंद्र मोदी को बधाई और अभिनंदन। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास, परिश्रम का ही यह सुखद परिणाम है। गुजरात एवं हिमाचल की जनता का हृदय से आभार।' इधर हिमाचल प्रदेश और गुजरातमें भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मध्य प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में दूसरे दिन भी जश्न का माहौल बना हुआ है।