25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / MP Politics for 2018: कांग्रेस-बसपा में होने जा रहा है गठबंधन! जानिये कितनी संभावना अब भी बरकरार

MP Politics for 2018: कांग्रेस-बसपा में होने जा रहा है गठबंधन! जानिये कितनी संभावना अब भी बरकरार

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा जारी कर चुकी है प्रत्याशियों की पहली सूची, रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने की मीडिया से चर्चा...
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 23 Sep 2018, 4:59 PM IST

congress BSP Alliance in MP

MP Politics for 2018: कांग्रेस-बसपा में होने जा रहा है गठबंधन! जानिये कितनी संभावना अब भी बरकरार

भोपाल। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन दिनों प्रदेश में राजनीति गर्माई हुई है। ऐसे में जहां कई पार्टियां गठबंधन की आस लगाई हुई हैं तो वहीं कुछ दल लगातार जोड़ तोड़ की राजनीति करते भी दिख रहे हैं।

इन्हीं सब के बीच एससीएसटी एक्ट के चलते भाजपा से नाराज सवर्णों को कांग्रेस लगातार अपनी ओर लाने की कोशिश में लगी है। वहीं जानकारों की माने तो कांग्रेस इसके साथ ही एससीएसटी वोटर्स को भी अपने से दूर नहीं देना चाहती ताकि भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके।
इसी के तहत कांग्रेस लगातार बसपा से एलाइंस बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है।

गठबंधन की संभावना...
इसी बीच बसपा यानि बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है कि कांग्रेस-बसपा गठबंधन नहीं होगा, लेकिन इस पूरे मामले में सबसे खास बात ये है कि बसपा ने जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं, वे उतनी ही सीट हैं, जिन पर बसपा अपने प्रत्याशी खड़ा करने की मांग कर रही थी।

कमलनाथ की उम्मीद...
वहीं सूत्रों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की उम्मीद अभी ख़त्म नहीं हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भी पूरी उम्मीद है कि गठबंधन हो सकता है। इसके अलावा कांग्रेस की सपा से भी चर्चा जारी है, कमलनाथ ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा आज सुबह की अखिलेश यादव से चुनावी समझौते को लेकर बातचीत हुई है।

ऐसे में जानकारों की माने तो कांग्रेस और बसपा में अभी भी गठबंधन की संभावना बनी हुई है। दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर कई दौर की बैठक भी हो चुकी हैं, लेकिन एट्रोसिटी एक्ट को लेकर हो रहे विरोध के चलते कांग्रेस ने गठबंधन में देरी की है।

कयासों का दौर...
जानकारों की माने तो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में गठबंधन को लेकर अभी भी कयासों का दौर चल रहा है। वहीं इससे पहले शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन को लेकर बसपा से बातचीत जारी है,कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन को लेकर दिल्ली में बसपा नेताओं से उनकी बातचीत हुई है।

हालांकि यह गठबंधन कब होगा, इसपर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं चाहते कि वोट बिखर जाए और इसका फायदा भाजपा उठा ले।

वहीं बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया है। जबकि शनिवार को कमलनाथ ने संकेत देते हुए कहा कि गठबंधन पर जल्द ही फैसला हो सकता है, उनकी बसपा सुप्रीमो से बातचीत जारी है|

कांग्रेस की ओर से राजनीतिक सर्वे
चर्चा यह भी है कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से राजनीतिक सर्वे कराया जा रहा है कि बसपा के साथ गठबंधन से पार्टी को कितना फायदा और नुकसान होगा। जानकार मानते हैं कि कांग्रेस को डर है कि एक ओर जहां प्रदेश में सवर्णों की नाराजगी एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में चरम पर है, वहीं इस बीच बसपा के साथ गठबंधन करने का दांव चुनाव में उनको नुकसान न पहुंचा दे।

माना जा रहा है कि इसी कारण के चलते दोनों दलों के बीच अभी तक गठबंधन नहीं हो पाया है। जबकि इसको लेकर पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ की बसपा हाईकमान के साथ दिल्ली में कई दौर की बैठक हो चुकी है।

कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन को लेकर दिल्ली में बसपा नेताओं से उनकी बातचीत हुई है। हालांकि यह गठबंधन कब होगा, इसपर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं चाहते कि वोट बिखर जाए और इसका फायदा भाजपा उठा ले।

वहीं कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता का कहना है कि अभी गठबंधन की संभावना खत्म नहीं हुई है। दोनों दलों के बीच अभी चर्चा जारी है। कांग्रेस अभी यह पता कर रही है कि गठबंधन से कितनी सीटों पर फायदा होगा।

ये कसा तंज...
कमलनाथ ने दवाओं पर बीजेपी के भगवा करण करने पर तंज कसते हुए कहा भगवा किसी एक का नहीं भगवा सारे देश का है। बीजेपी के महाकुंभ को लेकर कहा यह सरकारी महाकुंभ है इसमें मध्य प्रदेश के गरीब आदिवासी लोगों का पैसा खर्च किया जा रहा है।

वहीं व्यापमं मामले में आरोपी और पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाक़ात पर कमलनाथ ने कहा व्यापम का मामला उठाते ही अब सब घबराने लगे हैं तो मुलाकात शुरू हो गई है।

गोपनीय समझौते की संभावना...
इस परिस्थितियों में यह भी माना जा रहा है कि मप्र में बहुजन समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ ही गठबंधन कर सकती है। यदि दोनों दलों के लिए गठबंधन पर सहमति नहीं बनती है, तो फिर गुप्त समझौता भी हो सकता है। जिसमें दोनों दल आपसी तालमेल से ही प्रत्याशी खड़ा करेंगे।

राजनीति के जानकार डीके शर्मा कहते हैं कि कुल मिलाकर यह बात साफ है कि अभी गठबंधन की संभावना खत्म नहीं हुई है। लेकिन इसके खुलकर सामने आने से जहां कहीं लाभ होगा तो कांग्रेस को कुछ जगह नुकसान होने का डर भी सताता सा लग रहा है। ऐसे में लगता है कि दोनों पार्टियां नफा नुकसान देखने के बाद ही इस पर निर्णय लेगी। या ये भी मुमकिन है कि किसी गुप्त समझौते के तहत दोनों पार्टियां चुनाव तक अलग अलग रहें।

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की पीसीसी में मीडिया से चर्चा...

रविवार को पत्रकारों से हुई चर्चा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लगातार सरकार पर हमले किए। उन्होंने कहा कि...

- भाजपा हर चीज़ में , हर योजना में ख़ुद का प्रचार- प्रसार करने में लगी हुई है।चाहे दवाइयों की बात हो या ग़रीबों के आवास पर टाइल्स में ख़ुद के फ़ोटो का मामला हो या आवास को भगवा रंग से रंगने का मामला हो।भाजपा समझती है कि जनता इससे उनके क़रीब आयेगी , यह भाजपा का भ्रम है।भगवा सब का है अकेले भाजपा का नहीं , यह वह समझ ले।जनता को गुमराह करने की कोशिश ना करे।

- भाजपा का महाकुंभ , सरकारी महाकुंभ है।ग़रीबों के आदिवासियों के हक़ के करोड़ों रुपये इस आयोजन के नाम पर लुटाये जा रहे है। पूरी सरकारी मशीनरी को इसमें झोंक दिया गया है। यह सब मोदी जी और अमित शाह को दिखाने के लिये किया जा रहा है कि हम कितने लोकप्रिय है।लेकिन वे इनकी हक़ीक़त पहले से ही जानते है।

- शिवराज- लक्ष्मीकान्त शर्मा की मुलाक़ात के सवाल पर बोले कि इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कितनी घबराहट है , कितनी बेचेनी है।हम व्यापम महाघोटाले का सच ज़रूर सामने लायेंगे , इसके दोषी बचेंगे नहीं।