13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, ये दिग्गज बने चेयरमैन, 20 जिला अध्यक्ष बदले

चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, ये दिग्गज बने चेयरमैन, 20 जिला अध्यक्ष बदले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 22 May 2018, 4:39 PM IST

congress

चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, ये दिग्गज बने चेयरमैन, 20 जिला अध्यक्ष बदले

भोपाल। मध्यप्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश की समन्वय समिति बनाई है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश कांग्रेस के बीस जिला अध्यक्षों को भी बदल दिया गया है। कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष पद से पूर्व विधायक पीसी शर्मा के स्थान पर कांग्रेस प्रवक्ता कैलाश मिश्रा को अध्यक्ष बनाया है। चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए इस फेरबदल को काफी अहम माना जा रहा है। यह फेरबदल कर्नाटक चुनाव के ठीक बाद में हुआ है।


कांग्रेस ने चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल कर दिया है। इसमें 20 जिला अध्यक्ष बदले गए हैं। जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी जैसे दिग्गज कांग्रेस नेताओं को भी बड़ा पद दिया गया है।

समन्वय समिति में कौन-कौन
मध्यप्रदेश में चुनाव के लिए बनी समन्वय समिति में चेयरमैन दिग्विजय सिंह के अलावा, महेश जोशी, रामेश्वर नीखरा, मुजीब कुरैशी, सत्यव्रत चतुर्वेदी, बिसाहूलाल सिंह, विनय दुबे राजेंद्र सिंह गौतम, हर्ष सिंह नरवरिया, महेंद्र जोशी, सोहन बाल्मीकी, विभा पटेल, सुनील सूद।

यह है इलेक्शन कमेटी
इसके अलावा इलेक्शन कमेटी का भी गठन किया गया है जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया को चेयरमैन बनाया गया है। कांतिलाल, भूरिया, अरुण यादव, विवेक तन्खा, इंद्रजीत पटेल, आरिफ अकील, मुकेश नायक, राजमणी पटेल, सज्जन वर्मा, रामबरन सिहं गुर्जर, राजवर्धन दातेगांव, हर्देव पाल यादव, अर्चना जैसवाल, रामगोपाल सिंह राजपूत।

यह है प्लानिंग कमेटी
इसके अलावा प्लानिंग कमेटी में मध्यप्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी को चेयरमैन बनाया गया है। पचौरी की टीम में केपी सिंह, सईद अहमद, विजय लक्ष्मी साधौ, शोभा ओझा, उमंग सिंघार, रमेश अग्रवाल, प्रवीण सक्सेना, प्रवीण कक्कर।

मेनिफेस्टो कमेटी
मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन राजेंद्र सिंह को बनाया गया है। इनकी टीम में विवेक तन्खा को वाइस चेयरमैन बनाया गया है।मीनाक्षी नटराजन को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि नरेंद्र नाहटा को कन्वेनर बनाया गया है।

डिस्प्लीनरी एक्शन कमेटी
डिसीप्लीनरी एक्शन कमेटी में हजारीलाल रघुवंशी को चेयरमैन बनाया गया है। जबकि चंद्रप्रकाश शेखर को सह चेयरमैन बनाया गया है। इनके अलावा चंद्रमोहन, सत्यनारायण पंवार और मंजू राय को मेंबर बनाया गया है।

मीडिया कमेटी
मीडीयि कमेटी में मयंक अग्रवाल को चेयरमैन बनाया गया है, जबकि पंकज चतुर्वेदी और पंकज शर्मा को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

20 जिला अध्यक्ष बदले

कांग्रेस ने 20 जिला अध्यक्षों को भी बदल दिया है। भोपाल जिला अध्यक्ष पीसी शर्मा के स्थान पर कैलाश मिश्रा को शहर जिला अध्यक्ष की कमान दी गई है। इसके अलावा चुनाव से पहले बीस जिलों में भी जान फूंकने के लिए कांग्रेस ने यह परिवर्तन किया है।


ये हैं नए जिला अध्यक्ष
1. विट्ठल दास मीना गुना जिला अध्यक्ष
2. बैजनाथ यादव शिवपुरी
3. कन्हैया राम लोधी अशोकनगर
4. देवेंद्र शर्मा ग्वालियर
5. अजय टंडन दमोह
6. गुरमीत सिंह मंगू रीवा शहर
7. सुभाष गुप्ता शहडोल
8. मिथलेश जैन कटनी शहर
9. गुमान सिंह ठाकुर, कटनी देहाद
10. राजकुमार खुराना सीवनी
11. वीरेंद्र बिहारी शुक्ला डिंडौरी
12. विश्वेश्वर भगत बालाघाट
13. कैलाश मिश्रा भोपाल शहर
14. अरुण श्रीवास्तव, भोपाल देहात
15. रतन सिंह ठाकुर सीहोर
16. नारायण सिंह अमलावे राजगढ़
17. सुनील शर्मा बैतूल
18. कपिल फौजदार होशगाबाद
19. मनोज राजानी देवास
20. वीरेंद्र सिंह राठौर बड़वानी