जानकारी के मुताबिक, सीएम हाउस में एक बार फिर एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, राजभवन में भी एक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा, शहर के गांधी मेडिकल कॉलेज में 7 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई, भोपाल एम्स में 1, जेपी अस्पताल से 2, आरकेडीएफ अस्पताल में 1, ईएमई सेंटर में 3, मिलिट्री कैम्प में 2, 25वीं बटालियन में 2, गौरवी सेंटर में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।