भोपाल. व्यस्ततम सड़क और उस पर चलती बाइक में गलबहियां करता प्रेमी जोड़ा। जी हां कुछ इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो भोपाल का है और शहर की सबसे खूबसूरत व व्यस्ततम सड़क वीआईपी रोड का है। जिसमें प्यार में डूबा प्रेमी युगल चलती बाइक पर ही कुछ ऐसी हरकत कर बैठा जो उन्हें भारी पड़ सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद अब ये पुलिस तक पहुंच चुका है और पुलिस प्रेमी युगल की तलाश में जुट गई है।