
दिसंबर हुआ गर्म : रात का पारा पहुंचा 14 डिग्री के पार, इस दिन से सक्रीय हो रहे सिस्टम, बढ़ेगी ठंड
भोपाल/ मध्य प्रदेश में दिसंबर के बीते दस दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बात करें, राजधानी की तो यहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, बीते दस दिनों में ये सबसे अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले भी दिसबंर माह में ही एक बार ये 14 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि, एक दिन पहले इसमें गिरावट दर्ज की गई थी और ये 14 डिग्री के नीचे दर्ज हुआ था। वहीं, प्रदेश के इंदौर समेत 11 शहरों में रात का तापमान 13 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लोगों को दिसंबर के महीने में गर्मी का अहसास होने लगा है। बता दें कि, ज्यादातर शहरों में तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है।
12 दिंसंबर से शुरु होगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग की मानें तो, फिजा में गर्मी बढ़ने का कारण फिलहाल, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, हिंद महासागर क्षेत्रों में और पश्चिमोत्तर राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुवा हवाओं के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाए हुए सक्रिय है, जो 60 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में मौजूद है। 11 दिसंबर से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना है। इसके बाद ही प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
पढ़ें ये खास खबर- नाबालिग को बहला-फुसला कर ले गया था युवक, पब्लिक ने इस तरह दी अनोखी सजा
यहां दर्ज हुआ सबसे कम और सबसे अधिक तापमान
मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले जिले की बात करें, तो दमोह में दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री ज्यादा रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री तक पहुंच गया। खंडवा में दिन का सबसे ज्यादा तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश के 20 शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7 के आसपास दर्ज किया जा रहा है। साथ ही, मंडला और उमरिया को छोड़कर प्रदेशभर में रात का पारा 10 डिग्री से अधिक दर्ज किया जा रहा है।
भरी बैठक में कलेक्टर ने CMHO को फटकारा - video
Updated on:
10 Dec 2020 10:25 pm
Published on:
09 Dec 2020 05:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
