घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें करीब दर्जनभर लोग युवक के हाथ बांधकर उसे सड़क पर ले जाते नजर आ रहे हैं। लोगों ने नाबालिग लड़की को अगवा करने वाले आरोपी का पूरा जुलूस ही निकाल डाला। स दौरान युवक के पक्ष के कुछ लोग भी वहां आ पहुंचे, जिनके साथ स्थानीय लोगों की झड़प भी हुई। हद तो तब हो गई, जब दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे भी चल गए, जिसमें कुछ लोग मामूली घायल भी हुए हैं।