26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर को महंगा पड़ा प्यार, डेढ़ साल बाद फरेबी आशिक हुआ बेनकाब

शादी में हुई दोस्ती प्यार में बदली..फिर शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध..अब कर रहा दूसरी लड़की से शादी..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 24 Aug 2022, 4:38 PM IST

bhopal_doctor.jpg

भोपाल. भोपाल में एक डॉक्टर युवती को प्यार के जाल में फंसाकर करीब डेढ़ साल तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादी का वादा कर डॉक्टर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था। जिसका पता चलते ही जब युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया और उससे संपर्क खत्म कर दिया। जिसके बाद अब डॉक्टर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शादी में हुई थी दोस्ती और फिर प्यार
27 साल की पीड़ित डॉक्टर (डेंटिस्ट) युवती निवेदिता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि करीब डेढ साल पहले वो एक शादी में गई थी जहां उसकी दोस्ती मोनिल कुलपारिया से हुई थी। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई और 5 अगस्त 2021 को मोनिल उसके घर मिनाल रेसीडेंसी में आया। जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद निवेदिता कोलार इलाके में रहने लगी तो मोनिल वहां भी उसके घर आने लगा और शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

यह भी पढ़ें- मंगेतर निकला शैतान, रेप करने के बाद किया शादी करने से इंकार

दूसरी लड़की से कर रहा शादी
निवेदिता (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ साल तक आरोपी मोनिल उसके साथ रेप करता रहा। बीते दिनों जब निवेदिता ने मोनिल पर शादी के लिए दबाव बनाया तो मोनिल शादी से साफ इंकार कर दिया और उससे कहा कि उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से पक्की हो गई है। मोनिल के शादी करने से इंकार करने पर निवेदिता को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और वो थाने पहुंची जहां उसने मोनिल के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- दो लड़कियों की लव स्टोरी में आए ट्विस्ट का लड़के ने उठाया फायदा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान