25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो लड़कियों की लव स्टोरी में आए ट्विस्ट का लड़के ने उठाया फायदा, पूरा मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

लड़कियों की लव स्टोरी और ब्रेकअप का पता चलने पर लड़के ने रची साजिश..करने लगा 15 लाख की डिमांड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Aug 2022, 10:10 PM IST

bhopal_news.jpg

भोपाल. भोपाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों की लव स्टोरी और ब्रेकअप के बाद एक लड़के ने जो साजिश रची वो हैरान कर देने वाली है। आरोपी युवक ने उसी लड़की के नाम से फेक आईडी बनाई और उसी का फोटो लगाकर फिर से युवती से चैट करने लगा। इतना ही नहीं बातचीत के दौरान ही उसने लड़की के अश्लील फोटो व वीडियो ले लिए जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर अब वो उससे 15 लाख रुपए की डिमांड कर रहा था। लेकिन लड़की ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
27 साल की पीड़ित युवती स्नेहा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कॉलेज में साथ पढ़ने वाली निहारिका (बदला हुआ नाम) के साथ उसकी अच्छी दोस्ती थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और हमने समलैंगिक शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन करीब चार साल पहले हमारी दोस्ती टूट गई और हमने एक दूसरे से कॉन्टेक्ट करना छोड़ दिया। लेकिन इस बात का पता निहारिका के दोस्त आकाश ठाकुर को चल गया। जिसके बाद आकाश ने निहारिका के ही नाम से एक फर्जी आईडी बनाई और निहारिका की ही तस्वीर लगाकर उससे चैट करने लगा। निहारिका बनकर चैट कर रहे आकाश ने उससे कई बार मैसेज पर सॉरी कहा। जिससे वो बात करने को राजी हो गई और चैट करने लगी। कुछ दिनों तक चैटिंग पर बात करने के बाद उसने उससे प्राइवेट फोटो व वीडियो मांगे। क्योंकि उसे लगा कि वो उसकी फ्रेंड निहारिका है तो उसने फोटो और वीडियो दे दिए। लेकिन इन फोटो और वीडियो को देने के बाद उसे पता चला कि जिसे वो निहारिका नहीं बल्कि आकाश है और आकाश फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की डिमांड करने लगा।

यह भी पढ़ें- मंगेतर निकला शैतान, रेप करने के बाद किया शादी करने से इंकार

दमोह से पकड़ाया आरोपी
पीड़िता स्नेहा (बदला हुआ नाम) ने आरोपी के 15 लाख रुपए की डिमांड करने पर हिम्मत जुटाकर पुलिस में मामले की शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया तो पता चला कि आरोपी आकाश दमोह का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म भी कबूल लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी इतना शातिर है कि वो हमेशा पीड़िता से चैटिंग पर ही बात करता था कभी फोन पर बात नहीं की क्योंकि ऐसा करने से उसका राज खुल सकता था। आरोपी युवती की सहेली को जानता था और उसे उन दोनों की करीबियों के बारे में भी पता था इसी बात का उसने फायदा उठाया।

यह भी पढ़ें- वॉट्सएप चैट से मिले सबूत, दोस्त मिलने के लिए बना रहा था दबाव