नई कमेटी के संबंध में कांग्रेस के महासचिव वेणुगोपाल ने विज्ञप्ति जारी की है. इसके अनुसार नौ सदस्यीय कमेटी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, सांसद उत्तम कुमार रेड्डी, मनीष चतरथ, बीके हरिप्रसाद, रिपुन बोरा, उदित राज, डॉ. रागिनी नायक व जुबेर खान सदस्य के रूप में शामिल हैं। इस प्रकार पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अब प्रियंका गांधी के साथ मिलकर केंद्र सरकार विरोधी आंदोलन का रोडमैप तैयार करेंगे।