मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन अन्य कई राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी ड्राई डे घोषित कर दिया है। सीएम डॉ यादव ने इस दिन के लिए विशेष निर्देश देते हुए कहा है कि प्रदेश में एक भी शराब दुकान नहीं खुलेगी, यानि 22 जनवरी को प्रदेशभर की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी।