भोपाल. राज्य स्तरीय सब जूनियर और कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप में भोपाल के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। भोपाल के आर्यन, अंजु और हिमांशी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, टीम इवेंट में भी भोपाल के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग के ईपी इवेंट में भोपाल के आर्यन सेन ने स्वर्ण, श्रेयांश ने रजत, अंशुल और हर्षित दिवेकर ने कांस्य पदक जीता।