'घर में बनाओगे अनुशासन तो पैदा नहीं होगा दुशासन'
कथा के पहले दिन पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा सुनाते वक्त दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड का जिक्र भी किया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। फिर साक्षी के साथ जो हुआ, वह किसी बच्चे के साथ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम घर में बनाएंगे अनुशासन तो पैदा नहीं होंगे दुशासन। अपने बच्चों को हर हाल में संस्कारित बनाइए। इस दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने धर्म जाति के नाम पर होने वाले भेदभाव को लेकर कहा रक्त सिर्फ रक्त होता है वो किसी जात का नहीं होता और जब हम परमात्मा के द्वार पर पहुंचते हैं तो वहां जाति नहीं बल्कि कर्म देखा जाता है।