जबलपुर. सीएम शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना लाडली बहना योजना का भव्य शुभारंभ हो गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में हुए भव्य कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1 हजार 250 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की। इस दौरान सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना से जुड़ा एक बड़ा ऐलान भी किया।