27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई के मुकाबले भोपाल से हज यात्रा पर जाना ज्यादा महंगा, इंदौर से कितना आएगा खर्च

Haj 2025: पिछले साल के मुकाबले हज खर्च में 10 हजार की कमी आई है। सेंट्रल हज कमेटी (Central Haj Committee) ने 2025 की हज यात्रा के लिए तय किया खर्च... जानें किस शहर से कितना है किराया...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 23 Mar 2025, 10:06 AM IST

haj 2025

haj 2025

Haj 2025: मध्य प्रदेश में हज यात्रा (Haj 2025) का सफर भोपाल के मुकाबले इंदौर से सस्ता रहेगा। भोपाल से जाने वाले एक हज यात्री का खर्च 3.74 लाख रुपए आएगा। इंदौर से खर्च 3.57 लाख रहेगा। सिर्फ 200 किमी की दूरी वाले शहरों के बीच ही खर्च में 17 हजार का अंतर है। यह सामान्य हवाई यात्रा किराए से तीन गुना है। देश में 18 जगहों से हजयात्री मक्का- मदीना जाते हैं। सेंट्रल हज कमेटी (Central Haj Committee) ने 2025 की यात्रा खर्च तय किया है। देश में मुंबई से खर्च सबसे कम 3.19 लाख तो बिहार से सबसे ज्यादा खर्चीला होगा।

हज यात्रा पर जाना सबसे ज्यादा खर्चीला होगा। मुंबई के मुकाबले भोपाल से हज यात्रा 55 हजार रुपए महंगी पड़ेगी। हज पर जाने वालों की तीसरी किस्त 30 मार्च तक जमा करानी होगी।

पिछले साल के मुकाबले हज खर्च में 10 हजार की कमी

पिछले साल के मुकाबले हज खर्च में 10 हजार की कमी आई है। यह मुंबई और भोपाल के बीच है। पिछले साल करीब 65 हजार रुपए राशि ज्यादा थी।

कहां से कितना खर्च

  • गया 4,01,850
  • गुवाहाटी 3,93,500
  • भोपाल 3,74, 399
  • इंदौर 3,57,350
  • चेन्नई 3,33,700
  • जयपुर 3,29,800
  • दिल्ली 327,400
  • मुंबई 3,19,600

दो किस्त में जमा हो चुके 2.72 लाख


हज यात्रा के लिए हर यात्री से दो किस्त में 2 लाख 72 हजार 350 रुपए जमा कराए गए हैं। कुल खर्च और इसके बीच तीसरी किस्त होगी। 30 मार्च तक जमा करनी है।

ये भी पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, घरेलू हिंसा के आरोप से घिरे नेता प्रतिपक्ष

ये भी पढ़ें: एमपी के इस मंदिर में केवल ब्राह्मणों को एंट्री, हाईकोर्ट हैरान