भारत का शेयर बाजार पिछले 5 महीने से रिकॉर्ड गिरावट से गुजर रहा है। इसी बीच एक्सपर्ट का मानना है कि असल गिरावट का दौर तो अगले दो महीनों में नजर आएगा। जब मार्केट बाजार का बॉटम टच करेगा। इस बीच मार्केट से बड़ी संख्या में फॉरेन इंवेस्टर भारत छोड़ रहे हैं और सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है और सेंसेक्स से लेकर निफ्टी तक रेड जोन में है। साथ ही, इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्द ही खरीद लें, क्योंकि आने वाले दिनों में सोना और भी रिकॉर्ड महंगाई छु सकता है। बाजार के ट्रेंड की माने तो इस साल के अंत तक सोना के भाव 95 हजार पार कर सकते हैं, यानी एक लाख के करीब पहुंच सकता है।