कैबिनेट के द्वारा बड़ा तोहफा बिजली उपभोक्ताओं को भी दिए जाने का ऐलान किया है। एमपी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को 24,420 करोड़ रुपए की सब्सिडी देने जा रही है। इसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 6000 हजार करोड़ की सब्सिडी, किसानों को 13000 हजार करोड़ की सब्सिडी और एससी-एसटी को 5000 करोड़ की सब्सिडी मिलने जा रही है। कैबिनेट की बैठक में गोवंशों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। अब गौवंश रक्षा वर्ष के रुप में मनाया जाएगा। इससे गौशालाओं का उन्नयन होगा। सड़क की गायों को उठाकर गौशाला भेजा जाएगा। घायल और बीमार गायों के लिए हाइड्रोलिक गाड़ियां लाईं जाएंगी। जिससे उनके उपचार में आसानी होगी।