Premanand Maharaj vs Pradeep Mishra: सीहोर के कुबरेश्वधाम (sehore kubreshwar dham) वाले पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) की राधा रानी (Radha Rani) पर की गई टिप्पणी पर प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) नाराज हो गए हैं। प्रेमानंद महाराज ने प्रदीप मिश्रा की टिप्पणी को लेकर इतना तक कह दिया है कि तुम जानते क्या हो राधारानी के बारे में, देख लेना किसी काम के नहीं रहोगे। दरअसल पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक कथा के दौरान राधारानी के मायके पर सवाल उठाया था। जिसके बाद उनका वीडियो प्रेमानंद महाराज तक पहुंचा जिसे देख प्रेमानंद महाराज भड़क गए और वीडियो जारी कर नाराजगी व्यक्त की।