इस दौरान कमलनाथ ने अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि, 'मैंने प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, मैंने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी, मैंने माफिया मुक्त प्रदेश बनाया, मैंने शुद्ध के लिए युद्ध किया, मैंने 1000 गौशाला खुलवाईं, अब शिवराज जी बताएं कि, उन्होंने 16 साल में क्या किया? मुझे अच्छी तरह पता है कि, पिछले 16 साल में उन्होंने 22000 घोषणाएं और आश्वासन दिए हैं। वो अपनी जेब में नारियल लेकर चलते हैं और हर इलाके के लिए झूठी घोषणा करके नारियल फोड़ देते हैं, लेकिन अब अदाकारी और झूठ की राजनीति का वक्त बीत गया।'