भोपाल. रेलवे की नौकरी की तैयारियों में जुटे प्रदेश के हजारों लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) वर्ष 2020-21 के लिए रेलवे विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। संबंधित विषय में आईटीआई (ITI)प्रमाण पत्र के साथ 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरने होंगे और वो wcr.indianrailways.gov.in की वेबसाइड पर आवेदन कर सकते हैं। 1 मार्च से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 मार्च है। WCR ने कुल 165 पदों पर यह भर्तियां निकाली हैं।