पांच लोगों की मौत की खबर
इधर, भारत बंद के दौरान सबसे ज्यादा ग्वालियर, भिंड, मुरैना आदि क्षेत्रों में ज्यादा असर देखने को मिला। ग्वालियर में एक स्कूल बस के सात ही कई कार और कई मोटरसाइकिलों में आग लगा दी है। इसके अलावा भिंड, मुरैना और ग्वालियर में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पांच उपद्रवियों की मौत की खबर है। बताया जाता है कि यह प्रदर्शनकारी अपने साथ हथियार भी लाए थे, जो अपनी ही गोली का शिकार हो गए।