जीआरपी पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी के मुताबिक, अब यात्री को किसी भी समस्या के दौरान पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए ट्रेन से उतरने की जरूरत नहीं। इस सुविधा का लाभ भोपाल से गुजरने वाली ट्रेन के यात्रियों को मिलेगी। इस तरह शिकायत दर्ज कराने पर यात्री को तत्काल मदद पहुंचाई जा सकेगी। इसमें वह चोरी, लूट, डकैती, जहरखुरानी, छेड़छाड़, संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वस्तु और नशा करके यात्रा करने वालों समेत अन्य तरह के अपराध जैसी कोई भी शिकायत कर सकता है। शिकायत मिलते ही यात्री की सीट पर ही पुलिसकर्मी पहुंच जाएगा। ऐप की मदद से आप सबूत के तौर पर वीडियो और फोटो भी अटैच कर सकते हैं।