अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के पी.डी खेरवार, चंद्रशेखर राय, मयूरी चौरसिया, इंद्रपाल पटेल , रविशंकर दाहायत , भूपेंद्र सविता, पन्नालाल लोधी ने सरकार से शीघ्र अतिथि शिक्षकों को ज्वाइनिंग देने की मांग की है। अप्रैल से बेरोजगार अतिथि शिक्षक परिवार का भरण पोषण करने मजबूरी में मजदूरी कर रहे हैं। 22 अगस्त को सिंधिया को ज्ञापन सौंपकर अतिथि शिक्षकों को दिया वचन याद दिलाएंगे और उप-चुनाव से पहले अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने की गुहार लगाएंगे।