
IMD Alert in MP :मध्य प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी के बीच रविवार को 24 जिलों का मौसम बदला हुआ दिखेगा। इनमें मुख्य रूप से ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सतना, मैहर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर देखा जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ की सक्रियता घटने के बाद तेज गर्मी का असर शुरू होगा। 15 अप्रैल को मौसम साफ होने का अनुमान है, जबकि 16 अप्रैल से लू चलने लगेगी।
प्रदेश के इंदौर, धार, सिंगरौली समेत कई जिलों में बारिश हुई है। तीन सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश का दौर जारी रहा। सुबह इंदौर में हल्की बारिश हुई। वहीं, धार के बदनावर समेत आसपास के गांवों में 15 से 20 मिनट तक तेज पानी गिरा। सिंगरौली में शनिवार दोपहर में कई इलाकों में बारिश हुई। सरई, देवसर, चितरंगी और बैढ़न में कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। भोपाल में सुबह तक बादल छाए रहे, लेकिन दिन में तेज धूप खिल गई।
Updated on:
13 Apr 2025, 8:53 AM IST
Published on:
13 Apr 2025, 8:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.