29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात में जा रही दो कारों की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्‍नी समेत 4 की मौत, 13 घायल

विदिशा-सागर हाईवे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें इंदौर जिले के चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 13 लोग घायल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 Jun 2022, 4:13 PM IST

News

बारात में जा रही दो कारों की जोरदार भिड़ंत, पति-पत्‍नी समेत 4 की मौत, 13 घायल

भोपाल. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले विदिशा-सागर हाईवे पर बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां अलग अलग दो शादी समारोहों में शामिल होने जा रही दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में इंदौर जिले के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।


जानकारी के अनुसार हादसा सुबह 7 बजे ग्यारसपुर थाने के ग्राम नौलाई तिराहे के पास हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एमएच 43-डी-8856 और इनोवा कार क्रमांक एमपी 09-सीजे-2646 की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हुई है। राहगीरों का कहना है कि, दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि, आमने सामने आने पर ये अपने अपने वाहनों को नियंत्रित ही नहीं कर सके। दोनों वाहनों में अलग अलग शादियों में जाने वाले बराती सवार थे। एक वाहन विदिशा से सागर की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी वाहन सागर से इंदौर की तरफ जा रही थी।

यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला : अब बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर पकड़े गए तो चुकाना होगा तीन गुना ज्यादा जुर्माना


हादसे में इन लोगों ने गवाई जान

मामले को लेकर ग्यारसपुर थाना पुलिस का कहना है कि, हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन एक ही परिवार के थे। मृतकों में 60 वर्षीय मनोहर पिता हरिराम वर्मा निवासी किशनगंज महू (इंदौर), उनकी पत्नी 55 वर्षीय चंदा वर्मा और बेटी दीपा के साथ ही वाहन चालक 40 वर्षीय रिंकू पिता प्रभूदास मसीह निवासी ग्राम उमरिया महू-इंदौर की मौत हुई है। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 13 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को ग्यारसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक इलाज दिये जाने के बाद सभी को भोपाल रेफर कर दिया गया है। वहीं, शवों का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- पार्षद रहते काम न करने का आरोप लगाते हुए मिली धमकी, हेलमेट लगाकर जनता से वोट मांगने निकले कांग्रेस प्रत्याशी


हादसे में ये लोग हुए घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में घायल हुए लोगों में 41 वर्षीय मीनाक्षी पति बृजेंद्र कौशल, 43 वर्षीय नितेश पिता रामकिशन राठौर, 23 वर्षीय साहिल पिता हरि सिंह ठाकुर, 16 वर्षीय रिद्धि पिता राकेश वर्मा निवासी किशनगंज महू। वहीं, दूसरे वाहन के चालक 24 वर्षीय सोनू मुन्ना लाल कोरी निवासी सागर के साथ वाहन में सवार 32 वर्षीय भागचंद पिता राम प्रसाद कोरी निवासी काकागंज सागर, दीपक नामदेव, 28 वर्षीय चंद्रेश पिता बलराम चौधरी निवासी जैसीनगर सागर, 32 वर्षीय रमेश पिता दुर्गा प्रसाद कोरी निवासी सागर, 28 वर्षीय अमित पिता अर्जुन कोरी निवासी सागर, साहिल पिता अजय कोरी निवासी काकागंज सागर, 20 वर्षीय जितेंद्र पिता अशोक कोरी निवासी सागर, 24 वर्षीय विकास मुकेश बालवीर निवासी सागर शामिल हैं।

ट्रक में फंसने से टूटा तार , सुधारते वक्त चालू कर दी बिजली सप्लाई, वीडियो में जानें फिर क्या हुआ

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग