4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy rain alert : 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ में बहे 5 की मौत

Heavy rain alert : पांच लोगों की मौत और कई जिलों में तबाही के हालात को देखते हुए प्रशासन ने मध्यप्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट जारी किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 15 Aug 2019, 11:00 AM IST

Heavy rain alert

Heavy rain alert : 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ में बहे 5 की मौत

भोपाल. प्रदेश में जारी लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। लबालब हो चुके कई बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। पुल-पुलिया पर पानी बहने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। पांच लोगों की मौत और कई जिलों में तबाही के हालात को देखते हुए प्रशासन ने बुधवार को 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है।

MUST READ : Raksha bandhan song mp3 : राखी पर ये 10 गाने जो आज भी हैं सदाबहार, देखें गानों की पूरी लिस्ट



मंदसौर में शिवना और सहायक नदियों की बाढ़ से 16 गांव पूरी तरह पानी से घिर गए हैं। लोग घरों की छतों पर शरण ले रहे हैं। रास्ते कट जाने से आवाजाही बंद हो गई है। मंदसौर शहर में बारिश के दौरान पुलिया पर सेल्फी लेने गए कॉलेज के प्रोफेसर आरडी गुप्ता, उनकी पत्नी बिन्दु और बेटी आश्रुति पानी में बह गए। लोगों ने प्रोफेसर को तो बचा लिया, लेकिन पत्नी और बेटी का शव नाले से बरामद हुआ।

MUST READ : MP : 24 घंटे लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, भोपाल से इन मार्गों के बस सेवा प्रभावित

बांधों के गेट खुले

मंदसौर रेतम बैराज के 22, काका गाडगिल के आठ और बैतूल में तवा डैम के नौ गेट खोल दिए गए। सतपुड़ा बांध का एक, विदिशा रेहटी का एक, बर्घरू बांध के दो और अशोकनगर के राजघाट बांध के 16 गेट खोले गए।

हादसे ये भी हुए

पन्ना: बनास नदी में फंसे दो युवको को नौ घंटे बाद निकाला गया।
बैतूल: एक युवक की अमरलाल चिचौली के पास बहने से मौत।
शहडोल: पड़मनिया के पास पुल को पार करते समय टैंकर बह गया।
बीना: भानगढ़ में नदी में गिरे युवक को बचाने चार लोग उतरे। एक की मौत और तीन घायल।

MUST READ : पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने की आत्महत्या! वायरल सुसाइड नोट में लिखा हैरान कर देने वाला सच

इन मार्गों के बस सेवा प्रभावित

भोपाल से विदिशा और रायसेन, सागर की ओर जाने वाले मार्गों पर नालों के उफनाने से इन मार्गों पर भी बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इन्हीं मार्गों से गंजबासौदा और ब्यावरा जाने वाले छोटे रास्ते बारिश के चलते बंद हो गए हैं। इन मार्गों पर चलने वाली बसों को राजमार्ग से घूमकर निकाला जा रहा है।

भोपाल से विदिशा और रायसेन के निर्माणाधाीन फोरलेन मार्ग का काम पूरा नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं। प्रायवेट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश से आसपास के जिलों तक पहुंचने वाले पुराने मार्ग आंशिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।