भाेपाल/ मध्य प्रदेश से चक्रवाती तूफान क्यार का असर अभी खत्म हुए कुछ दिन ही बीते हैं, कि अब मौसम विभाग ने प्रदेेश पर एक और बड़े तूफान के असर के आसार जताए हैं। अरब सागर में बने इस चक्रवाती तूफान का नाम महा बताया जा रहा है। यानी जैसा इसका नाम है, वैसा ही इसका असर होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, मावटी बारिश का सिलसिला प्रदेश के अलग अलग इलाकों में रुक रुककर जारी है, जिसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का अहसास होने लगा है। माैसम वैज्ञानिका ए.के शुक्ला के मुताबिक, रविवार शाम तक ये तूफान अति तीव्र रूप धारण कर लेगा यानी वेरी सीवियर साइक्लाेनिक स्टार्म में बदल जाएगा, जिसके चलते अगले चार-पांच दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, हाेशंगाबाद समेत प्रदेश के कई इलाकाें में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक से साथ बारिश भी होगी। प्रदेश के कुछ इलाकों में अाेले भी गिर सकते हैं।