
Weather Update : अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, इस दिन से पड़ेगी हाड़ कपाने वाली सर्दी
भोपाल/ मध्य प्रदेश में लगातार तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद रविवार से तापमान में में बढ़ोतरी नजर आई है। रविवार से शुरु हुआ तीखी धूंप का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। रात में हवाएं शुष्क रहने के कारण तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई। हालांकि, देश के उत्तरी क्षेत्र यानी हिमाचल में एक बार फिर भारी बर्फबारी का सिलसिला शुरु हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी तीन से चार दिनों के भीतर इसका असर एक बार फिर उत्तरी मध्य प्रदेश पर पड़ सकता है।
पढ़ें ये खास खबर- दूसरे दिन भी घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए क्या है आपके शहर के रेट
राजधानी में एक रात में 3.4 डिग्री बढ़ा तापमान
रविवार रात को राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान अपने अधिकतम स्तर पर 08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले एक दिन के मुकाबले 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। हालांकि, प्रदेश के रायसेन, बैतूल, पचमढ़ी, रीवा, उमरिया, टीकमगढ़, श्योपुर, नौगांव में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। जबकि एक दिन पहले ही प्रदेश के 20 से ज्यादा शहरों का तापमान पांच डिग्री से कम था। मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी 16 जनवरी के बाद से तापमान में एक बार फिर गिरावट आनी शुरु हो जाएगी। यानी प्रदेशवासियों को जल्दी ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।
ऐसा रहा प्रदेश के अन्य शहरों का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के रीवा, होशंगाबाद, जबलपुर, नरसिंहपुर, शिवपुरी व राजगढ़ में कहीं-कहीं शीतल दिन रहा। वहीं उमरिया, बैतूल, सिवनी व रायसेन में शीतलहर चली। न्यूनतम तापमान रीवा संभाग के जिलों में काफी गिरा। वहीं शहडोल, सागर, ग्वालियर व चंबल संभाग में कोई विशेष परिवर्तन मौसम में नहीं हुआ। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर व चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से कम, शेष संभाग में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रायसेन में रिकॉर्ड किया गया। बैतूल में हल्की बारिश भी हुई।
पढ़ें ये खास खबर- 18 साल की उम्र वालों के लिए सरकार की तरफ से आई काम की खबर
कहां कितना तापमान
जिले--न्यूनतम तापमान
रायसेन--3.5 डिग्री से
बैतूल--4.5 डिग्री से
दतिया--4.8 डिग्री से
पचमढ़ी--4.8 डिग्री से
रीवा--4.5 डिग्री से
उमरिया--4.2 डिग्री से
सीधी--5.0 डिग्री से
श्योपुर--5.4 डिग्री से
नौगांव--5.6 डिग्री से
भोपाल--8.0 डिग्री से
Published on:
13 Jan 2020, 1:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.