
भोपाल। दुनिया के प्रत्येक देश का अपना एक राष्ट्र ध्वज है। यह उस देश की आजादी और उसकी आन, बान और शान का प्रतीक माना जाता है। इसमें देश के नागरिकों की गहरी आस्था होती है। भारत की आजादी का भी प्रतीक है तिरंगा। जो दुनिया भर में शान से लहराया जाता है।
राष्ट्रीय ध्वज का सबसे ऊपरी केसरिया रंग बलिदान का प्रतीक माना गया है, जबकि सफेद रंग राष्ट्र की शांति, शुद्धता और ईमानदारी का प्रतीक है, वहीं हरा रंग विश्वास, ऊर्वरता, खुशहाली, समृद्धि और प्रगति को दर्शाता है। इसके बीच में स्थिति अशोक चक्र की 24 तिलियां पूरे 24 घंटों को दर्शाती है। यह हिन्दू धर्म के 24 धर्म ऋषियों को भी दर्शाती है।
mp.patrika.com आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर बताने जा रहा है देश का वह प्रतीक जो बड़े ही शान से लहरा रहा है। यह विश्व में सबसे ऊंचे होने के लिए प्रसिद्ध हैं, कई प्रदेशों में फहराए गए तिरंगे देश का गौरव बढ़ाते हैं...। आइए जानते हैं कहां -कहां शान से लहरा रहे हैं तिरंगे...।
MP का सबसे ऊंचा तिरंगा
मध्यप्रदेश मंत्रालय के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 90 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा और 235 फीट ऊंचा तिरंगा है। 27 मई 2015 को फहराया गया था।
एक नजर में
1. एलओसी 360 फीट
2. तेलंगाना 303 फीट
3. रांची – 293 फीट
4. लखनऊ- 270 फीट
5. रायपुर – 269 फीट
6. फरीदाबाद– 250 फीट
7. भोपाल- 235 फीट
8. कनाट प्लेस दिल्ली- 207 फीट
तिरंगे की यह है खासबात
-भोपाल में फहराया गया तिरंगा कई बार फट चुका है।
-झंडे को सिलवाने के लिए प्लेन से मुंबई भी भेजा जा चुका है।
- इस तिरंगे को उतारने के लिए करीब 30 आदमी चाहिए होते हैं।
- ये तिरंगा दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा झंडा है।
- इसकी लागत पोल सहित करीब 1 करोड़ रुपए है।
- तिरंगे की कीमत डेढ़ लाख रुपए है।
- इसका आकार 60 गुणा 90 फीट का है।
- पोल की ऊंचाई 235 फीट है।
- विश्व का सबसे बड़ा झंडा सउदी अरब में है, लेकिन ये तिरंगा नहीं है। ये जेद्दा में लगा है। उसका आकार 110 गुणा 165 फीट है और ऊंचाई 558 फीट।
-फरीदाबाद का झंडा लिमका बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है।
यहां है विश्व का सबसे ऊंचा और बड़ा झंडा
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 24 जनवरी 2016 को रांची के पहाड़ी मंदिर पर विश्व का सबसे ऊंचा और सबसे बडा़ तिरंगा फहराया था। यह तिरंगा 66 फीट लंबा, 99 फीट चौड़ा है और इसे 293 फीट ऊंचे खंभे पर फहराया गया है।
LOC पर फहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
इधर अटारी बार्डर के पास करीब 360 फीट ऊंचा तिरंगा भारत ने फहराया है, जिस पर पाकिस्तान ने ऐतराज जताया, लेकिन बीएसएफ ने इसे यह कहकर खारिज कर दिया कि तिरंगा एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) से 200 मीटिर की दूरी पर है। बीएसएफ ने अटारी-बाघा ज्वॉइंट चेक पोस्ट के पास यह झंडा फहराया है, जिसे अमृतसर के अलावा लाहौर से भी देखा जा सकता है।
लखनऊ में लहराता है 270 फीट ऊंचा झंडा
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 नवंबर को 270 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। जनेश्वर मिश्र पार्क में लगाया गया है। यह पालीएस्टर फ्रैब्रिक से तैयार किया गया था। यह झंडा 194 गुणा 129.33 फीट है। इसका वजन 209 किलोग्राम है। यह झंडा इतना बड़ा है कि इसका नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज है।
यहां से सबसे बड़े आकार का झंडा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देश का सबसे बड़े आकार का तिरंगा 30 अप्रैल को फहराया गया था। 105 फीट लंबा और 70 फीट चौड़ा झंडा तेलीबांधा इलाके में फहराया गया है। इसकी ऊंचाई 269 फीट है।
यहां हैं देश का दूसरा सबसे ऊंचा झंडा
फरीदाबाद के टाउन पार्क में देश का दूसरा सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया था। यह 250 फीट ऊंचा है। इसका वजन 48 किलोग्राम है। यह कनाट प्लेस के ध्वज से 17 किलो ज्यादा वजनदार है।
तेलंगाना में भी लहराता है तिरंगा
आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद नया राज्य बना तेलंगाना ने अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर 92.35 मीटर ऊंचा राष्ट्र ध्वज फहराया। यह तिरंगा हैदराबाद की हुसैन सागर तालाब के पास संजीवया पार्क में फहराया गया है।
दिल्ली के कनाट प्लेट लगा 207 फीट का झंडा
दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में देश का सबसे बडा़ तिरंगा फहराया गया था। यह तिरंगा साठ फीट चौड़ा और 90 फीट लंबा है। तिरंगे की ऊंचाई 207 फीट है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
26 Jan 2018, 11:21 AM IST
Published on:
25 Jan 2018, 11:37 AM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




