भोपाल. जीआरपी थाना ने बहू की शिकायत पर ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। बहू ने पुलिस को बताया कि रेलवे विभाग में पदस्थ ससुर उसकी आंखों, जुल्फों को लेकर द्विअर्थी शायरी लिखकर वाट्सएप पर मैसेज करता है, उसकी नीयत ठीक नहीं है। फिलहाल, ससुर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के मुताबिक, मूलत: सतना निवासी ३१ वर्षीय युवती की शादी जनवरी २०१७ में रेलवे कॉलोनी निवासी रेलवे कर्मचारी अशोक गौतम के बेटे अमित गौतम से हुई थी। युवती का कहना है कि शादी के कुछ माह बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद ससुर अशोक गौतम उसे फोन कर दोबारा घर बुलाने लगे। युवती का कहना है कि अशोक गौतम फोन पर उससे अश्लील बातें करते हैं। उसकी आंखों, जुल्फों की उपमा देकर वाट्सएप में द्विअर्थी शायरी के मैसेज करते हैं। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा है। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस के वरिष्ष्ठ अधिकारियों से की थी। जांच के बाद अशोक गौतम के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। इससे पहले पीडि़ता थाने में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करा चुकी है।