Indian Railway: दशहरा, दिवाली एवं छठ पूजा पर यात्रियों को कंफर्म सीट दिलाने के लिए रेलवे ने तीन नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। वरिष्ठ डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि मुंबई-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर और नागपुर-समस्तीपुर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल है। ये सभी ट्रेनें भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।