2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन को रिफ्रेशिंग और कूल बनाएंगे फ्लेवर्ड आइस से बने इनोवेटिव ड्रिंक्स!

मॉकटेल के बाद अब फ्लेवर्ड आइस का ट्रेंड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 21 Apr 2018, 8:21 PM IST

drink

भोपाल। हम आमतौर पर आइस का यूज ड्रिंक्स, कॉफी और मॉकटेल को ठंडा करने के लिए करते हैं। पर अब आइस में भी कई तरह के एक्सपेरीमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। आइस को डिफरेंट कलर्स और टेस्ट में फ्लेवर्ड किया जा रहा है। यह कल्चर यूरोप में काफी टेंड्री है। पिछले एक साल से मेट्रो सिटीज में इसे पसंद किया जा रहा था, अब राजधानी में भी फ्लेवर्ड आइस इनोवेटिव ड्रिंक्स बनाने के लिए यूज की जा रही है। इससे जहां एक ओर यह बर्फ ड्रिंक्स को देर तक ठंडा रखती है, वहीं दूसरी ओर यह कई नए प्रकार के टेस्ट का फ्लेवर भी देती है। गर्मी के मौसम में मॉकटेल से लेकर विभिन्न तरह की डिफरेंट और इनोवेटिव ड्रिंक बनाने के लिए लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। यह कोल्ड काफी, आइस टी आदि में भी यूज किया जा रहा है।

इन फ्लेवर्स में हो रहा एक्सपेरीमेंट

समर सीजन में मिंट, फ्रूट्स और वॉटर मेलन को सबसे ज्यादा प्रिफर किया जाता है। इसके साथ ऑरेंज-एपल बेस, बैरी फ्लेवर विथ ग्रेप्स को भी शामिल किया गया है। फूलों का अर्क लेकर इससे हर्बल फ्लेवर तैयार किया जाता है। इससे शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी होती है। मिंट और वॉटर मेलन जैसे फ्लेवर भी टेस्ट में इजाफा करते हैं। ड्रिंक्स के साथ भी इसका यूज किया जा सकता है। इन्हें बनाने के लिए फ्रूट्स को मिक्स कर फ्रीज करा जाता है।

पानी का भी डिफरेंट टेस्ट

आइस वॉटर को डिफरेंट टेस्ट देने के लिए भी इसका यूज किया जा सकता है। यानी इसे वॉटर मेलन, ऑरेंज बेस, मिंट बेस से लेकर फ्रूट्स बेस तक बनाया जा सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी तो पूरी होगी ही, नेचुरल फ्लेवर दिनभर रिफ्रेशिंग बनाए रखने में भी मददगार होंगे। इन्हें फ्लेवर में इनफ्यूज कर तैयार किया जाता है। इसके लिए पानी को गर्म करने के बाद फ्लेवर मिलाने के बाद इसे नॉर्मल कर फ्रीज कर दिया जाता है।