श्रुति के मुताबिक, प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने हमारी सराहना की उस वक्त ट्रंप की बेटी इंवाका भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि, यूअर परफार्मेंस वॉज माइंड ब्लोइंग। श्रुति कहती हैं कि, हमारे लिए इससे ज्यादा खुशी और सम्मान की बात क्या हो सकती है कि, प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति दोनों ने एक साथ हमें और भारतीय कला-संगीत को सम्मान दिया। शास्त्रीय वादन पर आधारित यह प्रस्तुति एक घंटे 10 मिनट की थी और प्रस्तुति के बाद हम तीनों का आभार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कहते हुआ कि मुझे गर्व है आप तीनों पर जिन्होंने हमारे देश की संस्कृति को सहेजे रखा है। मोदी ने कहा कि, जहां हमारे देश में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं वहीं संतूर, तबला और सारंगी जैसे वाद्य यंत्रों को भी महिलाएं इतनी अच्छे से प्ले कर सकती हैं यह तारीफे काबिल है।