इस बात का खास ध्यान रखें कि, इस डाइट को फॉलो करने के बाद आपको सुबह के नाश्ते में कुछ और नहीं खाना। अगर भूख ज्यादा लगी हो, तो पहला केला खाने के करीब 20 मिनट बाद एक और केला खा सकते हैं। इस डाइट को फॉलो करने में शुरुआत में आपको दिन में भूख लगेगी, लेकिन जल्दी ही आपको इसकी आदत हो जाएगी। केले में इतनी खूबियां होती हैं कि, उसे सुपरफूड भी कहा जाता है इसलिए एक केले से आपके शरीर को पर्याप्त पोषण ( Weakness ) मिल जाता है। इस डाइट का सबसे खास नियम ये भी है कि, इसमें आपको हमेशा भूख से कम खाना ही खाना होता है। आप जितना सामान्य दिनों में खाते हैं, उसका 80% खाना ही खाएं।