सिंधिया ने उठाया था रेत खनन का मुद्दा
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ग्वालियर दौरे पर कमलनाथ सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा था कि मध्यप्रदेश में अवैध रेत खनन नहीं रूक पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंधिया ने कहा था अगर प्रदेश में रेत खनन नहीं रूका तो वो खुद झंडा उठाएंगे। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उमंग सिंघार के बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री कमलनाथ को दोनों पक्षों की बात सुननी चाहिए।