4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किन्नर को 1 रुपए के सिक्के के साथ जरूर दान करें ये चीज, घर में भरा रहेगा पैसा ही पैसा

किन्नर को 1 रुपए के सिक्के के साथ जरूर दान करें ये चीज, घर में भरा रहेगा पैसा ही पैसा

2 min read
Google source verification
kinnar

kinnar

भोपाल। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान लग्जरी लाइफ जीना चाहता है। हर कोई चाहता है कि वह सभी भौतिक सुखों से परिपूर्ण हो। इन सब के लिए व्यक्ति पैसा कमाने के कई तरीके अपनाते हैं। इन तरीकों में कुछ लोग सफल हो पाते है लेकिन कुछ लोग सफल नहीं हो पाते हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि हर इंसान को जीवन में पैसा चाहिए होता है और किसी भी इंसान का पैसों से पेट नहीं भरता है, जिसके पास जितना है उसको उतना ही कम पड़ता है। हर इंसान चाहता है वो इतना ज्यादा पैसा कमा ले कि उसका परिवार आराम से रह सके और जो कुछ भी चाहे वो कर सके। पंडित जी बताते है कि ज्योतिष के अनुसार कई ऐसे उपाय है जिनको अपनाकर भी पैसे की तंगी से बचा जा सकता है। जानिए क्या हैं वे उपाय.....

- नौकरी में उन्नति नहीं मिल रही है तो रात को सोने से पहले हरे रंग के कपड़े में एक छोटी इलायची बांधे। उसे अपने तकिए के नीचे रख लें। सुबह यह इलायची किसी बाहर के व्यक्ति को दे दें।

- किसी भी किन्नर को एक सिक्का दान करें साथ ही उसे हरी इलायची खिलाएं। ऐसा जब भी मौका मिले करते रहें। यदि यह टोटका नहीं कर सकते हैं तो अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो तो 5 छोटी इलायची पर्स में रखें।

- जीवन में भौतिक सुखों की पूर्ति के लिए जातक की जन्मकुंडली में शुक्र मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। इसके विपरीत यदि शुक्र कमजोर है तो व्यक्ति निर्बल और निर्धन होता है। शुक्र को मजबूत करने के लिए इलायची के पानी से नहायें। ऐसा करने से शुक्र मजबूत होगा और आप लग्जरी लाइफ आसानी से जी सकते हैं।

- परिक्षा में अच्छे अंक चाहिए या पढ़ाई से संबंधित किसी भी समस्या का हल। छोटी इलायची को दूध में उबालकर 7 सोमवार किसी गरीब को पिलाएं।