पंचायत वेब सीरीज ने पहली बार आते ही दर्शकों को ऐसा दीवाना बनाया कि हर सीरीज को देखने वो बेसब्र नजर आते हैं। इसके किरदार सचिव जी और प्रधान जी ने दर्शकों का मन जीत लिया। पंचायत सीजन 1 के एपिसोड में दर्शक सचिव जी और प्रधान जी के साथ एंटरटेन हो ही रहे थे कि लास्ट एपिसोड में नया चेहरा रिंकी का सीधा-सादा लुक उनके दिलों में उतर गया। पहली बार के अभिनय से दर्शकों को अट्रेक्ट करने वाली फुलेरा के प्रधान जी की बेटी रिंकी की सफलता ने उन्हें आज नेशनल क्रश बना दिया है।