16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंचायत सीजन 3 का इंतजार जल्द होगा खत्म, अब इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी पंचायत 3

अभी तक आपको यही खबरें मिल रही थीं कि पंचायत सीजन 3 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 15 जनवरी को रिलीज होने जा रही है...लेकिन इस खबर को पढ़कर आपको झटका लग सकता है...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 11 Feb 2024, 3:44 PM IST

panchayat_new_season_three_download.jpg

,,

लोगों में वेबसीरीज देखने का क्रेज कितना है, ये बात आप इस वाक्य से समझ सकते हैं...एक सीजन खत्म होता भी नहीं कि दर्शक नेक्स्ट सीजन की शूटिंग शुरू होने से लेकर उसके ओटीटी पर आने तक का बेसब्री से इंतजार करते नजर आते हैं। सुष्मिता सेन स्टारर वेबसीरीज आर्या सीजन 3 रिलीज होने के बाद अब पंचायत सीजन 3 की रिलीजिंग डेट ने दर्शकों को खुश कर दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं ये पंचायत मध्यप्रदेश के सीहोर में स्थित एक छोटे से गांव महोड़िया में फिल्माई गई है। फिर चाहे सीजन 1 हो या 2 सीहोर का ये गांव हर सीजन में दर्शकों को खूबसूरत नजर आया है। जानें एमपी में किन लोकेशन्स पर हुई है पंचायत सीजन 1 से लेकर सीजन 3 की शूटिंग और ओटीटी पर किस दिन हो रही रिलीज...

जानें कब रिलीज होगी कौन सी वेब सीरीज
आपको बता दें कि इस नए साल 2024 में कई वेब सीरीज धूम मचाने आ चुकी हैं और कई आने वाली हैं।

1. क्रिमिनल रिकॉर्ड

साल के पहले महीने में पहली वेब सीरीज 10 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। क्राइम ड्रामा और एक्शन से भरपूर क्रिमिनल रिकॉर्ड वेब सीरीज फिलहाल इंग्लिश लैंग्वेज में आई है। शॉन जेम्स ग्रांट, जिम लोच के निर्देशन में तैयार इस वेबसीरीज को पॉल रटमैन ने लिखा है, जबकि पीटर कैपल्डी, ऐलेन कोलिन्स, कुश जंबो, पॉल रटमैन इसके निर्माता है। आठ एपिसोड में रिलीज इस वेबसीरीज में पीटर कैपल्डी, कुश जंबो, शॉन डूले, चार्ली क्रीड-माइल्स, आयशा काला की अहम भूमिका है। एक्शन, थ्रिलर और क्राइम की कहानी बुनती इको वेब सीरीज रिलीज हुई है। ये वेब सीरीज भी 10 जनवरी 2024 को ही रिलीज हुई है।

2. इको

एक्शन, थ्रिलर और क्राइम की कहानी बुनती इको वेब सीरीज रिलीज हुई है। ये वेब सीरीज भी 10 जनवरी 2024 को ही रिलीज हुई है।

3. इंडियन पुलिस फोर्स

इस नए साल में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स अब ऐसी तीसरी वेब सीरीज होगी जो जनवरी में ही रिलीज होने जा रही है। अब तक की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक यह सीरीज 19 जनवरी को रिलीज होगी। सीरीज में सिद्धार्थ के साथ अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

4. ग्रिसेल्डा

ग्रिसेल्डा क्राइम और ड्राम से भरपूर वेब सीरीज होगी। दरअसल यह कुख्यात कोकीन तस्कर ग्रिसेल्डा ब्लैंको की बायोपिक है, इसलिए बेहद खास होने वाली है। यह वेब सीरीज जनवरी में रिलीज होने वाली चौथी वेब सीरीज है, जो 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी। एरिक न्यूमैन और एंड्रेस बैज के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज के निर्माता एरिक निर्माता एरिक न्यूमैन और सोफिया वेरगारा हैं।

5. एक्सपेट

जनवरी में रिलीज होने वाली पांचवीं वेबसीरीज है एक्सपेट। हांगकांग में प्रवासी महिलाओं के एक बहुआयामी समूह के बारे में बताने वाली इस वेब सीरीज को 26 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। सीरीज में मार्गरेट (निकोल किडमैन), मर्सी (जी-यंग यू) और हिलेरी (सरयू ब्लू) अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज की शुरुआत एक मुठभेड़ के बाद जीवन बदलने वाली घटनाओं से होती है। ड्रामा से भरपूर इस सीरीज का निर्देशन लुलु वांग ने किया है। ऐलिस बेल, लुलु वांग, वेरा मियाओ की महत्वपूर्ण भूमिका में है। 6 एपिसोड की यह सीरीज हिन्दी अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।

6. पंचायत सीजन 3

जनवरी में रिलीज होने जा रही इन सभी वेब साइट्स के साथ पंचायत सीजन 3 की रिलीजिंग डेट फिलहाल नहीं आई है। जैसे ही पंचायत वेब सीरीज की नई रिलीजिंग डेट आधिकारिक रूप से जारी होगी, हम आपको तुरंत अपडेट कराएंगे।

ये भी पढ़ें :10वीं फेल लेता था नौकरी दिलाने का कांट्रेक्ट, बड़े-बड़े बुद्धिमानों को लगा दी चपत
ये भी पढ़ें :खुशखबरी: सस्ती चीजें खरीदने का सरकार ने दिया एक और मौका....