24 को मतदान, 28 को रिजल्ट
इस उप चुनाव में 24 फरवरी को मत डाले जाएंगे। इसके बाद 28 फरवरी को मतगणना होगी, जिसके परिणाम दोपहर 12 बजे तक स्पष्ट हो जाएंगे। चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी। आयोग के मुताबिक 30 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन 6 फरवरी तक भरे जाएंगे। 7 फरवरी को परीक्षण होगा और नौ फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।