19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / पातरा पुल क्षेत्र के आरा मशीन में लगी आग

पातरा पुल क्षेत्र के आरा मशीन में लगी आग

पातरा पुल क्षेत्र के आरा मशीन में लगी आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 16 Jun 2018, 4:12 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, fire, fire news, fire in bhopal, ara mashion, mansarovar complex,

पातरा पुल क्षेत्र के आरा मशीन में लगी आग

भोपाल। राजधानी के पातरा पुल क्षेत्र के आरा मशीन में आग लगने की सूचना सामने आई है। देखते ही देखते यह आग काफी बढ़ गई। आग को बढ़ता हुआ देख काफी संख्या में वहां लोग आकर उपस्थित हो गए। पहले तो वहां मौजूद लोग आग को देखकर डर गए। पर, उन्हीं लोगों की वजह से समय पर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पर, शहर में इससे पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। शहर में इससे पहले भी कई जगहों पर आग लग चुकी है।

Bhopal news,
bhopal patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
Fire
,
Fire news
,
fire in bhopal
, ara mashion,
mansarovar complex
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/16/aag_2964792-m.jpg">

हाल ही में शहर के मानसरोवर काम्पलेक्स में शुक्रवार को दोपहर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने के समाचार नहीं है। फिर भी जिस स्थान पर आग लगी वहां काफी नुकसान हो गया। यहां लगा डोम जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास की कई दुकानों को खाली करा लिया गया था और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सात नंबर स्टाप स्थित मानसरोवर काम्पलेक्स में कई बड़े व्यापारियों के शोर रूम हैं। यहां लाखों का व्यापार प्रतिदिन होता है। कई रेस्टोरेंट भी होने से यहां दिनभर भीड़ लगी रहती है।

कई दमकलों ने पाया काबू
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटे इतनी ऊंची थी कि काफी दूर से दिखाई दे रही थी। इसके अलावा इसका धूंआ भी कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना पर पहुंची आधा दर्जन दमकलों ने आग पर काबू पाया।

हाईड्रोलिक फायर फाइटर ने बुझाई आग
काम्पलेक्स की चौथी मंजिल पर लगे डोम में आग लगने के कारण वहां तक दमकलों की पहुंच नहीं थी। इसलिए हाइड्रोलिक फायर फआइटर की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

लग गया था जाम
घटना के बाद महाराणा प्रताप नगर की तरफ से आने वाले वाहन और सात नंबर की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया था। जाम को खोलने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पहले भी लगी है आग
बताया जाता है कि मानसरोवर काम्पलेक्स में कुछ स्थानों पर आग बुझाने के इंतजाम है, लेकिन उसका रखरखाव नहीं होने के कारण वह खराब पड़े हुए हैं। इस काम्पलेक्स की एक दुकान में पहले भी आग लग चुकी है। इसके अलावा इसी काम्पलेक्स से लगे आरटीओ बिल्डिंग में भी बड़ी आग लग चुकी है।