scriptMP Corona Update : 1 लाख 11 हज़ार पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, अब तक 2035 की मौत | latest madhya pradesh corona positive update is 110711 and 2035 death | Patrika News

MP Corona Update : 1 लाख 11 हज़ार पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, अब तक 2035 की मौत

locationभोपालPublished: Sep 23, 2020 12:26:00 am

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर मंगलवार रात को कोरोना के रिकॉर्ड 2544 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 110711 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2035 जा पहुंची है।

MP Corona Update : 1 लाख 11 हज़ार पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, अब तक 2035 की मौत

MP Corona Update : 1 लाख 11 हज़ार पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा, अब तक 2035 की मौत

भोपाल/ मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 2544 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 110711 हो गई है। वहीं, प्रदेश में सबसे खराब हालात आर्थिक राजधानी इंदौर के हैं। यहां बीते 24 घंटों के दौरान 446 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 509 लोग जान गवा चुके हैं। इसके अलावा, राजधानी भोपाल में इस अवधि में 272 नए मामले सामने आए। साथ ही, शहर में अब तक 364 लोग जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 2035 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : उपचुनाव को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानिए सच


इंदौर के हालात बेकाबू

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। मंगलवार रात तक शहर में 446 नए मामले सामने आए। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 20383 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3874 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 509 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 16000 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

मंगलवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 272 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15394 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 364 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 13023 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 2007 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- इंदौर में शवों के साथ हुई अमानवीयता पर भड़के कमलनाथ, सरकार पर उठाए कड़े सवाल


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2671 हो गई है। जिले में अब तक 89 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 2058 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 524 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2478 हो चुकी है। यहां 19 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2242 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 217 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 9517 हो गई है। शहर में अब तक 105 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 7419 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1993 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 2093 हो गई है। इनमें से 87 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1274 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 732 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 669 हो गई है। इनमें से 14 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 460 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 195 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1180 हो गई है। इनमें से 19 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 973 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 188 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 1502 हो गई है। इनमें से 24 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 1026 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 452 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 679 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 587 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 828 हो गई है। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 702 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 120 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 8136 हो चुकी है। जबकि, 130 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 6702 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1304 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1246 हो चुकी है। इनमें से 24 की मौत हो चुकी है, जबकि 967 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 255 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 394 हो चुकी है। इनमें से 254 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 140 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1433 हो चुकी है। इनमें 14 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1157 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 262 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1791 हो गई है। 36 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 1387 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 368 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 717 हो चुकी है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 430 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 280 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1932 हो गई है। इनमें से 19 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 1529 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 384 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 433 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 239 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 187 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1511 हो गई है। इनमें से 29 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 1194 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 288 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 355 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 7 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 272 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 76 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 910 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 10 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 829 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 71 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 882 हो चुकी है। इनमें से 7 मरीज की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, 606 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। फिलहाल, 269 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 420 हो चुकी है। इनमें से 12 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 297 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 111 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 809 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। वहीं, 487 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 319 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1666 हो चुकी है। इनमें 19 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 1374 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 273 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1568 हो गई है। इनमें से 38 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1019 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 511 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1091 हो चुकी है। इनमें से 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 860 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 207 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1026 हो गई है। इनमें से 17 की मौत हो चुकी है। जबकि, 703 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 306 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1400 हो गई है। इनमें से 26 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 844 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 530 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1132 हो चुकी है। इनमें से 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 891 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 226 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1907 हो गई है। इनमें से 26 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 1266 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 615 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 651 हो गई है। इनमें से 12 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 421 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 218 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 754 हो चुकी है। इनमें से 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 596 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 144 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 1257 हो गई है। इनमें से 24 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से अब तक 841 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 392 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1179 हो गई है। इनमें से 11 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 910 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 258 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1363 हो गई है। इनमें 29 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1075 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 259 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2956 हो गई है। इनमें से 37 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 2459 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 460 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 559 हो गई है। इनमें से 5 मरीज की मौत हो चुकी है और 381 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 173 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1843 हो गई है। इनमें 29 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 1348 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 466 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 570 हो गई है। इनमें 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 399 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 169 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 1101 हो गई है। इनमें से 23 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 895 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 183 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1400 हो गई है। इनमें से 26 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 844 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 530 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1355 हो गई है। इनमें से अब तक 25 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 936 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 394 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 647 हो गई है। इनमें से 2 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 502 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 143 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1572 हो गई है। इनमें से 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 926 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 631 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 800 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 10 की मौत हो चुकी है। जबकि, 639 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 151 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 770 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 624 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 142 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 722 हो गई है। इनमें से 19 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 531 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 172 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1918 हो चुकी है। इनमें से 11 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 1546 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 361 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1044 हो गई हैं। इनमें से 13 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 709 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 322 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 308 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 263 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 44 केस अब भी एक्टिव हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो