4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शनिवार को मिले 793 कोरोना पॉजिटिव मरीज, बढ़ सकता है LOCKDOWN

सीएम शिवराज बोले- अप्रैल अंत तक हो सकते है 1 लाख एक्टिव केस

2 min read
Google source verification

भोपाल। कोरोना महामारी (COVID-19) को देखते हुए बीते दिन मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लॉकडाउन (Lockdown) का दायरा बढ़ा दिया गया है। वहीं राजधानी भोपाल में शनिवार को अब तक के सबसे ज्यादा 793 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यहां पर सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन है। कलेक्टर अविनाश लवानिया के मुताबिक इस बढ़ाने का फैसला रविवार को लिया जाएगा। वहीं प्रदेश के सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू पहले से लागू है।

वहीं बीते दिन गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिलों में (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में) 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। बालाघाट, नरसिंघपुर, सिवनी ज़िलों (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) और जबलपुर शहर में 12 अप्रैल रात से 22 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। इंदौर शहर, राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर एवं उज्जैन जिले के सभी नगरों में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.

तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 4986 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 332206 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4160 पहुंची है। आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 912 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 77592 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 994 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 69173 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 7425 एक्टिव केस हैं।