4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबरः इस बार मध्य प्रदेश पैटर्न पर लड़ा जाएगा लोकसभा का चुनाव

बड़ी खबरः इस बार मध्य प्रदेश पैटर्न पर लड़ा जाएगा लोकसभा का चुनाव

2 min read
Google source verification
Loksaba election 2019

बड़ी खबरः इस बार मध्य प्रदेश पैटर्न पर लड़ा जाएगा लोकसभा का चुनाव

भोपालः देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी राजनैतिक दल अपनी अपनी कमर कस चुके हैं। कैन्द्रीय कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति बनाते हुए प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा चुनाव से पहले पैश किये गए वचन पत्र से कुछ सुझावों की मांग की है। यानि लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने वाले कांग्रेस घोषणा पत्र एमपी पेटर्न पर होगा। राहुल गांधी के निर्देश पर एमपी कांग्रेस ने 64 अहम सुझाव पार्टी हाईकमान को सौंपे हैं। अगर कांग्रेस के कैंद्रीय नेतृत्व को भी राहुल गांधी की तरह टीम कललनाथ के सुझाव पसंद आते हैं, तो कांग्रेस का देश के लिए बनने वाला घोषणा पत्र मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिये गए सुझाव का हिस्सा होगा।

एमपी कांग्रेस को मिली थी कामयाबी

दरअसल, मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने वचन पत्र के ज़रिये भाजपा का पंद्रह साल का किला भेदने में कामयाब हुई थी। राहुल गांधी समेत पार्टी हाईकमान को वचन पत्र द्वारा किये गए जनता से वादे काफी पसंद आए थे। अब कांग्रेस की आला कमान लोकसभा चुनाव में भी कुछ वैसे ही वादों-इरादों की तर्ज पर लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी तर्ज पर कांग्रेस इस बार अपना घोषणा पत्र तैयार करना चाहती है।

MP से भेजे गए हैं 64 बिंदुओं के सुझाव

आपको बता दें कि, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की एक मेनिफेस्टो कमेटी बनाई गई थी। उसकी कमान भी राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई थी, जो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष थे। इस नई कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान को 64 बिंदुओं के सुझाव घोषणा पत्र के लिए भेजे हैं। कमेटी ने प्रदेश और राष्ट्रीय दोनों स्तर से जुड़े मामलों पर केंद्रीय कमेटी को सुझाव दिए हैं। अब देखना ये होगा कि, इन 64 बिंदुओं में से प्रदेश के कितने सुझावों को देशभर के लिए की जाने वाली घोषणा के लिए ज़रूरी माना जाता है।