25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव जिहाद केस : कोर्ट परिसर में मुस्लिम युवक की पिटाई के विरोध में आए दिग्विजय सिंह, कही बड़ी बात

Love Jihad Case : इस मामले का विरोध कर रही कम्युनिस्ट पार्टी समेत अन्य संगठनों का दिग्विजय सिंह ने भी समर्थन किया है। कोर्ट मैरिज करने हिंदू युवती के साथ न्यायालय पहुंचा था मुस्लिम युवक। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोर्ट में की थी मारपीट।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Feb 2025, 10:28 AM IST

Love Jihad Case

Love Jihad Case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की जिला अदालत परिसर में पिछले दिनों लव जिहाद के आरोप में मुस्लिम युवक के साथ की गई मारपीट के मामले में पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की भी एंट्री हो गई है। इससे पहले कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय सेक्युलर मंच इस मामले में कोर्ट परिसर में मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर चुका है। वहीं, दिग्विजय सिंह भी मारपीट के खिलाफ एक्शन के समर्थन में आ गए हैं।

दिग्विजय सिंह ने कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय सेक्युलर मंच की मांग का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के राज्य सह सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली, राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड ए.एच सिद्दीकी, राष्ट्रीय सेक्युलर मंच के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार लज्जा शंकर हरदेनिया और अन्य अनेक संस्थाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति का समर्थन करता हूं।'

यह भी पढ़ें- न्यायपालिका में हाईवोल्टेज ड्रामा : हिंदू लड़की से मैरिज करने कोर्ट पहुंचा मुस्लिम युवक, पीछे से पहुंच गया हिंदू संगठन..

कम्युनिस्ट पार्टी की मांग

कम्युनिस्ट पार्टी की और से जारी प्रेस नोट के जरिए मांग की गई है कि 'भोपाल में एक हिंदू युवती से विवाह करने के लिए सैय्यद अहमद नाम के मुस्लिम युवक की भोपाल जिला कोर्ट में पिटाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ये मांग भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और राष्ट्रीय सेक्युलर मंच कर रहा है।'

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मध्य प्रदेश के राज्य सह सचिव कॉमरेड शैलेंद्र शैली, राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड ए.एच सिद्दीकी, राष्ट्रीय सेक्युलर मंच के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार लज्जा शंकर हरदेनिया और अन्य अनेक संस्थाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा- 'भोपाल जिला कोर्ट में हिंदू युवती से विवाह करने पहुंचे मुस्लिम युवक सैय्यद अहमद को तथाकथित हिंदू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा मारपीट करने की वारदात बेहद चिंताजनक है। जिला कोर्ट परिसर में कानून हाथ में लेकर इस तरह मारपीट करने की वारदात अक्षम्य और भर्त्सनीय है।'

प्रेसनोट के जरिए आगे ये भी मांग की गई कि, 'मुस्लिम युवक की पीटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। घायल युवक की मेडिकल कराया जाए। उक्त मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को पुलिस संरक्षण देकर उनके बयान विशेष न्यायधीश के सामने दर्ज हों और विशेष न्यायधीश के सामने उनके विवाह का पंजीयन कराया जाए। भारत का संविधान वयस्क युवक और युवती को जीवन साथी के चयन और विवाह का अधिकार देता है। इस अधिकार की रक्षा होना चाहिए। संगठनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से मांग कि, भविष्य में ऐसी वारदातें रोकने के लिए प्रभावकारी प्रयास किए जाएं।'

हिंदू युवती से शादी करने कोर्ट पहुंचा था युवक

बता दें कि बीते शुक्रवार को नरसिंहपुर निवासी एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती कोर्ट मैरिज करने जिला अदालत पहुंचे थे। उनकी दस्तावेजी कार्रवाई की जा रही थी, इसी बीच हिंदू संगठन के लोग वहां पहुंच गए और मुस्लिम युवक की कोर्ट परिसर में ही पिटाई कर दी। मामले में मुस्लिम युवक पर पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम युवक से पिटाई के मामले में भी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

कौन है मारपीट का शिकार युवक?

मिली जानकारी के अनुसार, न्ययालय में मारपीट का शिकार हुए शख्स का नाम शहजाद अहमद बताया जा रहा है। वो नरसिंहपुर का निवासी है और पिपरिया की रहने वाली एक हिंदू लड़की से कोर्ट मैरिज करने भोपाल आया था। घटना उस समय घटी जब वे कोर्ट पहुंचे थे और वहीं पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी पहुंच गए और युवक पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।