
love jihad case :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, शुक्रवार को नरसिंहगढ़ निवासी मुस्लिम युवक और एक हिंदू लड़की कोर्ट मैरिज करने की नीयत से भोपाल की जिला कोर्ट पहुंचे थेमिली जानकारी के अनुसार, कोर्ट में किसी ने हिंदू संगठनों को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन कोर्ट परिसर पहुंचे और युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक की पिटाई होते हुए देखा जा सकता है।
मामला भोपाल स्थित जिला न्यायालय का है, जहां एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू लड़की कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंचे। युवक नरसिंहपुर का रहने वाला है और वह युवती से शादी करने के लिए भोपाल आया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया शुरू कर दी थी, लेकिन इसकी जानकारी कहीं से हिंदू संगठनों को लग गई। संगठन के कार्यकर्ता भी कोर्ट परिसर में पहुंच गए और युवक से बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ा की संगठन के सदस्यों ने युवक को जमीन पर पटककर पिटाई कर दी।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने युवक से उसके इरादों के बारे में सवाल किए और उसे लव जिहाद का आरोपी बताया। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को जमकर पीटना शुरु कर दिया। पिटाई का वीडियो भी सामने आया, जिसमें कोर्ट परिसर के अंदर हिंदू संगठन के लोग युवक को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हिंदू संगठन का आरोप है कि, नरसिंहपुर निवासी युवक डंपर चालक है। उसने बहला फुसला कर पहले तो लड़की के साथ अनैतिक संबंध बनाए। फिर उसे कोर्ट मैरिज करने के लिए भोपाल कोर्ट ले आया। उसके फोन में और भी कई हिंदू लड़कियों के नंबर मिले हैं। इससे साफ है कि, ये इस तरह के अनैतिक कार्य करता आ रहा है।
Updated on:
7 Feb 2025, 3:46 PM IST
Published on:
7 Feb 2025, 3:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.