26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 महीनों तक साथ में रखकर संबंध बनाए, प्रोजेक्ट खत्म होते ही फरार हो गया सुपरवाइजर

आरोपी सुपरवाइजर ने जॉब दिलाने का झांसा देकर महिला को फंसाया, संबंध बनाए....  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 23 Jun 2022, 6:10 PM IST

live_in.jpg

भोपाल. भोपाल में चल रहे एक प्रोजक्ट के दौरान सुपर वाइजर ने महिला को जॉब दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया और जब प्रोजेक्ट खत्म हो गया तो महिला को छोड़कर फरार हो गया। महिला ने मैनेजर की काफी तलाश की लेकिन जब मैनेजर नहीं मिला तो उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला मूल रूप से सिवनी की रहने वाली है जिसने सिवनी में ही शून्य पर मामला दर्ज कराया है जिसके बाद केस डायरी भोपाल के शाहपुरा थाने भेजी गई जहां देर रात मामला दर्ज किया गया।

लिव इन में रखा, 10 महीने तक रेप किया
46 साल की पीड़ित महिला निशा (बदला हुआ नाम) सिवनी की रहने वाली है और नौकरी की तलाश में पिछले साल भोपाल आई थी जहां शाहपुरा में चल रहे एक प्रोजेक्ट में उसे काम मिल गया। यहीं पर उसकी दोस्ती प्रोजेक्ट सुपरवाजर धर्मेन्द्र से हुई थी। धर्मेन्द्र ने उसे बाद में भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ लिव इन में रख लिया। जुलाई 2021 से निशा उसके साथ लिव इन में रह रही थी। करीब 10 महीने तक लिव इन में रहने के दौरान धर्मेन्द्र ने कई बार निशा से शारीरिक संबंध बनाए और कुछ दिन पहले जब प्रोजेक्ट खत्म हुआ तो धर्मेन्द्र उसे छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें- ऑफिस से शुरु हुई दोस्ती प्यार में बदली, बर्थ-डे पर प्यार का इजहार कर बनाया हवस का शिकार

निशा ने धर्मेन्द्र की काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला जिसके बाद निशा सिवनी लौट गई और अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। क्योंकि मामला भोपाल के शाहपुरा इलाके का था तो सिवनी पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर केस डायरी भोपाल के शाहपुरा थाने भेजी है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- दो मिनिट की पहली मुलाकात में एक-दूसरे को दे बैठे दिल, दूसरी बार मिले तो कर ली शादी