अगले दो माह में होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के चलते उपचुनाव को स्थगित करने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि कोरोना काल में उपचुनाव कराना संभव नहीं है। इधर, दो दिन पहले ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक साक्षात्कार में सितंबर तक चुनाव कराने की बात कही थी, इसके बाद प्रदेश में चुनाव की हलचल तेज हो गई थी और पार्टियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारी भी तेज कर दी थी। 26 सीटों पर एक दूसरे की पार्टियों से नेताओं को अपने खेमे में मिलाने के दौर के बीच अब पार्टियों को निराशा का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि चुनाव अब आगे बढ़ गए हैं।