Live

आज 14 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
2025-02-14 03:11:44 pm
Police Constable Bharti Case: मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में मध्य प्रदेश सरकार को तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार की विशेष अनुमित याचिका खारिज कर दी है। बता दें कि ये वही याचिका है जिसके जरिए राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर...
Police Constable Bharti Case:2025-02-14 03:07:42 pm

OBC Reservation : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार जहां ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है, उधर इस मामले पर एमपी में सियासी गर्माहट का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की मोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि एमपी में ओबीसी को आरक्षण देने के मामले पर राज्य सरकार का रवैया ढुलमुल है। इस संदर्भ की एक पोस्ट कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर की है। पढ़ें पूरी खबर...
OBC Reservation :2025-02-14 02:34:00 pm

Indore Airport : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर 15 फरवरी से रनवे की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। पुरानी डामर को निकालकर नई डामर चढ़ाने समेत कई काम होंगे। काम करीब 1 साल तक चलेगा। शुरुआती डेढ़ माह रात में 6 घंटे तो 1 अप्रेल से रात में 8 घंटे एयरपोर्ट बंद रहेगा। मेंटेनेंस अवधि में फ्लाइट का संचालन नहीं हो सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Indore Airport :2025-02-14 02:31:03 pm

Sanwariya Seth Darbar : राजस्थान के प्रतापगढ़ और मध्य प्रदेश के नीमच व मंदसौर से आई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की दो टीमों ने गुरुवार को राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णधाम सांवरिया जी मंदिर पहुंचकर मंदिर के तहखाने में रखी चढ़ावे के लिए आई अफीम जब्त की। मंदिर के तहखाने में रकी अफीम को टीम के अफसरों ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौला। करीब चार घंटे तक चली इस कार्रवाई के में मंदिर के गर्भगृह के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, ताकि कार्रवाई में कोई रुकावट न आ सके। पढ़ें पूरी खबर...
Sanwariya Seth Darbar :2025-02-14 02:26:01 pm

Gold Price : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतें फिर बढ़ी। वैवाहिक मांग और रोज भाव बढ़ने से सराफा कारोबार में पूछपरख कमजोर हो रही है। एक अनुमान के मुताबिक, सोना-चांदी के भाव बढ़ने से सराफा बाजार में करीब 30% ग्राहकी कम हो गई है। ऐसे में लोग अब घरों में रखे पुराने सोने या सोने के गहनों को तुड़वाकर नए गहने खरीद रहे हैं। बता दें, इस साल सोना 9850 रुपए बढ़ गया है। बिल पर सोना 87850 रुपए दस ग्राम व चांदी 96200 रुपए किलो रही। कॉमेक्स पर सोना 2919.80 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी 32.21 डॉलर प्रति औंस पर रही। पढ़ें पूरी खबर...
Gold Price :2025-02-14 02:23:28 pm

Free Laptop Yojana : जबलपुर में 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप की राशि देने में संकट खड़ा हो गया है। विभाग के सामने उनके बैंक खाते समस्या बन गए हैं। कई मेधावी छात्रों के बैंक खाते बंद हैं तो कहीं छात्रों की उम्र कम है। ऐसे में राशि खातों में ट्रांसफर करने में अड़चनें आ रही हैं। जिले में लैपटॉप पाने वाले छात्रों की संख्या 583 है। इसमें 30 फीसदी छात्रों के खाते बंद हैं। कई छात्रों की उम्र 18 साल से कम होने के कारण उनके खातों में राशि ट्रांसफर नहीं हो पा रही है। शिक्षा विभाग भी मुश्किल में है। अब इस समस्या के निराकरण के लिए मुख्यालय से दिशा निर्देश मांगे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Free Laptop Yojana :2025-02-14 02:13:16 pm

Bulldozers on Encroachment : अशोक नगर जिले के वनक्षेत्र में अतिक्रमण कर घर बनाकर रह रहे लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह आंखों में आंसू और दिल में दर्द लेकर आई। यहां वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम ने सुबह से ही एक्शन लेते हुए यहां दर्जन भर से ज्यादा घर जमींदोज कर दिए और ग्रामीण रोते-बिलखते रह गए। लेकिन ये आज नहीं तो कल होना ही था। यहां वन और राजस्व विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40-50 साल पुराने घरों को जेसीबी से गिरा दिया। फसलों को नष्ट कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Bulldozers on Encroachment :2025-02-14 01:23:38 pm

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बहुचर्चित मोती नगर बस्ती के अतिक्रमण को अब प्रशासन द्वारा शहर में होने जा रही ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के बाद हटाया जाएगा। प्रशासन की ओर से मोतीनगर बस्ती के रहवासियों को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। रहवासियों को मिली 15 दिनों की और मोहलत के बाद अब वो इस अवधि में संबंदित स्थान से अपना कब्जा हटा सकते हैं। हालांकि, जानकारी ये भी सामने आई है कि मोतीनगर बस्ती के रहवासियों ने प्रशासन की ओर से भेजे गए नोटिस को अस्वीकार कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
Bhopal News :2025-02-14 01:20:55 pm

MP News : भोपाल वासियों को जमीन से लेकर राजस्व के मामले को निपटाने के लिए अब दूर नहीं जाना होगा। जिला पुनर्गठन के प्रशासनिक प्रस्ताव पर शासन जल्द ही अंतिम मुहर लगाएगा। जिला प्रशासन द्वारा भेजे प्रस्ताव में शासन की ओर से मांगी गई आपत्तियों पर एसडीएम और तहसीलदार को 15 दिन में जवाब देना है। नीति के तहत भोपाल में 5 नई तहसीलों का गठन होगा। मौजूदा तीन तहसीलों के साथ 5 नई तहसीलों के साथ फिर कुल संख्या आठ हो जाएगी। इससे लोगों को अपने आवास क्षेत्र में ही तहसील कार्यालय में कार्य करवाना आसान हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
MP News :2025-02-14 01:14:14 pm

GIS 2025 : राजधानी में 24-25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले सीएम डॉ. मोहन यादव भोपाल और इंदौर में उद्योगपतियों से संवाद करेंगे। आज शुक्रवार को भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में शाम 7 बजे से चर्चा होगी। सीएम उद्योगपतियों को उद्योग नीतियों में किए संशोधन बताएंगे। औद्योगिक परिदृश्य बेहतर बनाने के सुझाव भी लेंगे। इंदौर में 18 फरवरी को बैठक करेंगे। सीएम उनके साथ डिनर भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
GIS 2025 :
2025-02-14 12:28:42 pm

CBSE Exam 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही है। कक्षा 10वीं में पहला पेपर अंग्रेजी का होगा। जबकि, 12हवीं के परीक्षार्थी उद्यमशीलता का पेपर देंगे। स्टूडेंट को 10 बजे के बाद परीक्षा केन्द्रों में आने की परमिशन नहीं मिलेगी। वहीं, अगर छात्रों के पास कोई इलेक्ट्रिक डिवाइस मिला तो उनके खिलाफ नकल का प्रकरण भी दर्ज हो सकता है। सीबीएसई ने परीक्षा की गाइडलाइन के तहत स्टूडेंट को सुझाव दिए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां करीब 12 हजार स्टूडेंट परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में परीक्षा के लिए 50 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय, नवोदय से लेकर कई प्राइवेट स्कूल्स भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
CBSE Exam 2025 :2025-02-14 12:12:27 pm

Shivraj Singh Chouhan : भोपाल में आज भारत के उपराष्ट्रपति समेत 50 से ज्यादा वीवीआईपी हस्तियों का आगमन होने जा रहा है। इसे लेकर एयरपोर्ट से सीएम निवास, राजभवन, नए शहर के रास्ते डायवर्ट रहेंगे। दरअसल भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी होने जा रही है। इसी में शामिल होने के लिए देशभर की कई बड़ी हस्वीतियां यहां पहुंच रही हैं। उपराष्ट्रपति विशेष विमान से शाम 6.30 बजे ओल्ड एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहां वो कोलार रोड और नीलबड़ में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Shivraj Singh Chouhan :2025-02-14 11:09:39 am

Gwalior Kidnapping Case: शक्कर कारोबारी के 6 साल के बच्चे का ग्वालियर से सुबह अपहरण हो गया। रात 10 बजे बच्चा मुरैना के काजी बसई गांव के खेत में एक कमरे में ग्रामीणों को रोता मिला। बदमाशों ने अपहरण क्यों किया, इसका खुलासा नहीं हो सका। फिलहाल अपहरणकर्ता हाथ नहीं आए हैं। रात 12 बजे बच्चा घर पहुंचा तो परिवार को चैन मिला। मुरार स्थित सीपी कॉलोनी निवासी शक्कर कारोबारी राहुल गुप्ता के बेटे शिवाय गुप्ता का गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बाइक सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बच्चे की मां उसे स्कूल के लिए बस में बैठाने जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर...
Gwalior Kidnapping Case:2025-02-14 10:37:39 am

Rajat Patidar RCB Captain IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आइपीएल-2025 के लिए अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। फ्रेंचाइजी ने फाफ डुप्लेसिस के बाद इंदौर के 31 वर्षीय रजत पाटीदार को टीम की कमान सौंपी है। रजत पहले भी आरसीबी के खिलाड़ी थे। उन्हें इस बार आरसीबी ने 11 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इंदौर से वेंकटेश अय्यर और आवेश खान भी अपनी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रजत ने कहा कि विराट का अनुभव मदद करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
Rajat Patidar RCB Captain IPL 2025 :