27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा कार्यालय में बवाल! विधायक पहुंचा शक्ति प्रदर्शन करने! इधर कांग्रेस को भी लगा बड़ा झटका

सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे बीजेपी प्रदेश कार्यालय...

2 min read
Google source verification
bjp v/s congress

Leader,caste equation,yuva congress,energy minister paras jain,

भोपाल आलोक पाड्या की रिपोर्ट...
चुनाव में अभी कुछ समय ही बचा है, लेकिन इससे पहले ही दोनों मुख्य पार्टियों में इन दिनों भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। एक ओर जहां कई नेता इधर से उधर हो रहे हैं। वहीं कई को इस बार टिकट की चिंता सता रही है।

दरअसल मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले चुनावों को लेकर दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा व कांग्रेस इन दिनों भारी टेंशन से गुजर रही हैं। एक ओर जहां दावेदारों की लिस्ट तैयार करने में दोनों का पसीना छूट रहा है, वहीं टिकट कटने की आशंका के चलते दावेदार लगातार पार्टी पर दवाब बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। जबकि इसके अलावा दूसरी पार्टियों के बड़े नेता भी इधर से उधर हो रहे है।

ऐसे ही दो मामले भोपाल में भी सामने आए...
इसमें जहां कुरवाई से बीजेपी विधायक वीर सिंह पंवार ने बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया।

बताया जाता है कि पंवार को इस बार अपना टिकट कटने की आशंका है, इसी कारण वे बुधवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने शक्ति प्रदर्शन करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह से मुलाकात भी की। वहीं इस दौरान वीर सिंह पंवार हाथ जोड़कर मीडिया के सवाल पर बचते हुए नजर आए।

MUST READ : 43 लाख पेंशनर्स व कर्मचारियों को EPF हायर पेंशन मिलना संदिग्ध, कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें शामिल

वहीं दूसरे मामले में पिछले चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक रही है साध्वी प्रियंका भारती ने कांग्रेस को छोड़ अब भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्हें भाजपा की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दिलाई।

वहीं सामने आ रही जानकारी के अनुसार बीते दिनों ही दर्जनों नेताओं ने पार्टी बदली थी। इसमें कोई कांग्रेस में शामिल हुआ था,तो कोई कांग्रेस या अन्य में। इसी कड़ी में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शिवपुरी के नरवर से कांग्रेस नेता साध्वी प्रियंका भारती ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई है।

प्रियंका भारती विदिशा की है। प्रियंका के पार्टी में आने से भाजपा को ब़ड़ी मजबूती मिलने के आसार है, चुंकि प्रियंका एक नेता होने के साथ साथ साध्वी भी है, ऐसे में उनका वर्चस्व काफी बढ़ा हुआ है, जिसका फायदा पार्टी को मिलना तय माना जा रहा है। हालांकि अभी यह तय नही हो पाया है कि भारती कहां से चुनाव लड़े़गी।

प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदयस्ता दिलाई है। पिछले चुनाव में प्रियंका भारती कांग्रेस की स्टार प्रचारक रही थी। पार्टी छोड़ने के बाद प्रियंका भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक रहेगी सांस तब तक भाजपा के साथ रहूंगी।